सोशल मीडिया पर अवैध असलहा के साथ पोस्ट वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल, तमंचा कारतूस बरामद
थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध असलाह के साथ वायरल पोस्ट से सम्बन्धित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं।
अवगत कराना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अवैध असलाह के साथ एक युवक की वायरल पोस्ट संज्ञान में आयी थी । उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पोस्ट में दिख रहे व्यक्ति की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में दिनांक 20.09.2026 को थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध असलहा के साथ फोटो में दिख रहे आरोपी सूरज कुमार पुत्र सुखपाल सिंह ग्राम निवासी बरई शाहपुर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को ग्राम मुगलगढी गांव को जाने वाले रोड पर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें