सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्री दाऊजी महाराज मेले की व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें अधिकारी : जिलाधिकारी




कार्यक्रमों के आयोजकों से समन्वय कर कलाकारों, अतिथियों एवं दर्शकों की जानकारी पहले से प्राप्त करने के निर्देश


निर्धारित समय पर कार्यक्रम शुरू और समाप्त कराने के साथ पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर दिया जोर


हाथरस। 

 17 सितंबर, 2026 (बल्देव छठ) से प्रारंभ होने वाले ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं जन-आस्था के प्रतीक श्री दाऊजी महाराज राजकीय मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से मेले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए समन्वयक के रूप में तैनात किए गए संबंधित अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में बैठक करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी एवं आपसी समन्वय के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, दर्शकों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। जिलाधिकारी ने विगत वर्षों में आयोजित हुए मेले के दौरान सामने आई समस्याओं एवं विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान उत्पन्न हुई कठिनाइयों के संबंध में अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्षों की कमियों एवं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष उनके प्रभावी निराकरण की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कार्यक्रमों के लिए नामित समन्वयकों को निर्देशित किया कि वे संबंधित आयोजकों से निरंतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा, कलाकारों एवं अतिथियों के आगमन तथा संभावित दर्शकों की संख्या आदि की जानकारी पहले से प्राप्त कर लें, ताकि सुरक्षा, मंच, पार्किंग, यातायात, विद्युत, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जा सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रमों के दौरान समय-प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रत्येक कार्यक्रम निर्धारित समय पर प्रारंभ हो तथा निर्धारित समय पर ही समाप्त हो, जिससे मंच समय से खाली हो सके और अगले कार्यक्रम का आयोजन भी निर्धारित समय पर सुचारु रूप से किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को मेला प्रांगण एवं मेला पंडाल के साथ-साथ पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं के आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर पूरी जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने वाहनों को भी निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें, जिससे मेला क्षेत्र में यातायात बाधित न हो और आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि ड्यूटी के दौरान किसी अधिकारी को किसी प्रकार की समस्या अथवा अव्यवस्था दिखाई देती है तो उसका तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करें तथा आवश्यकता पड़ने पर उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि श्री दाऊजी महाराज मेला जनपद की आस्था, परंपरा एवं गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु एवं दर्शक को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध हो।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्या होने पर उसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी जाए, ताकि उसका शीघ्र समाधान कराया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना प्राथमिकता होगी। बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न होने दी जाए। उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों से निरंतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी वि0/ रा0, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा मेले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं जिला प्रशासन द्वारा मेले को भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने जनसामान्य की सुविधा के लिए की गई प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, सुरक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था तथा विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए जाने वाले शिविरों आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की।

बैठक में जिला विकास अधिकारी, अपर, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सहित समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी (समन्वयक) एवं मेले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए नामित  उपस्थित रहे।


@#samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...