सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनपद की 21 गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण पर खर्च होंगे करीब 10 करोड़ रुपये

वृहद शेड, आइसोलेशन वार्ड, बाउंड्रीवॉल, भूसा गोदाम एवं केयरटेकर रूम आदि का होगा निर्माण


हाथरस। 

जनपद में गोवंश संरक्षण एवं गौशालाओं की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुविधायुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जनपद की 21 गौशालाओं में विभिन्न निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों पर लगभग 10 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी।

जनपद में वर्तमान में कुल 37 गौशालाएं संचालित हैं, किंतु कई गौशालाओं में पर्याप्त क्षमता एवं आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के अभाव को देखते हुए 21 गौशालाओं की क्षमता एवं व्यवस्थाओं को विकसित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में आज जनपद की समस्त 21 गौशालाओं में प्रस्तावित निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए भूमि पूजन किया गया।

इन कार्यों के अंतर्गत गौशालाओं में आवश्यकता के अनुसार वृहद शेड का निर्माण, आइसोलेशन वार्ड, बाउंड्रीवॉल, भूसा गोदाम, केयरटेकर रूम सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत संबंधित गौशालाओं में लगभग 500 गोवंश रखे जाने की अतिरिक्त क्षमता विकसित होगी।

जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए एक माह के भीतर पूर्ण कराए जाएं। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इस पहल का उद्देश्य गौशालाओं में गोवंश के लिए बेहतर आश्रय, चारा भंडारण, स्वास्थ्य देखभाल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए गोवंश संरक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाना है।


@#samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...