सिकंदराराऊ में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव की की तैयारियां तेज, अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की सरकार बनेगी
सपा नेता राकेश बघेल के नेतृत्व में पीडीए चौपाल का कार्यक्रम में सैकड़ों लोग, मुख्य अतिथि के रूप में महेश कश्यप पहुंचे विधानसभा सिकंदराराऊ क्षेत्र के अंतर्गत गांव चुरसेन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रवल प्रताप सिंह धनगर उर्फ़ राकेश बघेल के नेतृत्व में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव महेश कश्यप, प्रभारी रनवीर बघेल व अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीरेंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन, सपा नेता सुमंत किशोर सिंह, राम नारायण काके व धीरज पांडे मंच पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम आयोजक सपा नेता राकेश बघेल ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का 51 किलो की फूलमाला, पटका व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के बीच में बारिश आने के बावजूद भी सपा कार्यकर्ता जुटे रहे, बारिश में भी भारी मात्रा में सपाई जुटे रहे। सपा नेताओं में दावा किया कि हाथरस जिले की तीनों सीटों से अबकी बार समाजवादी पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी, इसी के साथ 2027 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
कार्यक्रम आयोजक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल ने कहा कि भाजपा सिर्फ हिंदू मुस्लिम की राजनीती करके एक दूसरे समुदाय को लड़वाने का कार्य करती है, वहीं समाजवादी लोग हिंदू मुस्लिम भाई भाई की नारा देते है।
इस देश की आजादी में हिन्दुओ के साथ साथ मुस्लिम समाज के लोगों का भी विशेष योगदान रहा है।
@#samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें