सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डीएम - एसपी ने दाऊजी मेला को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों/समन्वयकों एवं तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट/प्रभारी मजिस्ट्रेटों के साथ मेला पंडाल में की बैठक

हाथरस। 

17 सितंबर, 2026 (बल्देव छठ) से प्रारंभ हो रहे ब्रजक्षेत्र के मशहूर एवं जनमानस की आस्थाओं के प्रतीक 115वें एवं तृतीय प्रांतीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के भव्य आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा व विभिन्न कार्यक्रमों हेतु नामित जिला स्तरीय अधिकारियों/समन्वयकों एवं तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट/प्रभारी मजिस्ट्रेटों के साथ मेला पंडाल में बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिए गए दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारीपूर्वक करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनभागीदारी एवं आमजन की आकांक्षाओं के अनुरूप मेले का आयोजन और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित रूप से कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपस में मोबाइल नंबर साझा कर लें तथा शिफ्ट समाप्त होने से पूर्व संबंधित अधिकारी को समुचित हैंडओवर दें, जिससे व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, विद्युत व्यवस्था एवं कंट्रोल रूम की जानकारी सभी ड्यूटी प्वाइंटों पर उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। भीड़ नियंत्रण, यातायात, पार्किंग, सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति अथवा श्रद्धालु को तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होने पर बिना विलंब संबंधित टीम को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी मौके पर सक्रिय रहकर व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण करें तथा किसी समस्या की जानकारी मिलते ही तत्काल उसका समाधान सुनिश्चित करें। जनआकांक्षाओं के अनुरूप ब्रजक्षेत्र के इस प्रसिद्ध लक्खी मेले को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जिलाधिकारी ने तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट/प्रभारी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि वे अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने निर्धारित स्थल पर रहकर करें। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जब तक संबंधित ड्यूटी स्थल पर रिलीवर नहीं पहुंचता, तब तक कोई भी अधिकारी अपना ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को मेला परिसर में भ्रमणशील रहकर विभिन्न गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए उसका समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मेले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। 

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि मेले में प्रत्येक दिन और प्रत्येक समय नई चुनौती सामने आ सकती है, इसलिए सभी अधिकारी एवं पुलिस कर्मी सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। सभी कार्मिक निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहें। उन्होंने बताया कि निर्धारित ड्यूटी स्थलों के साथ-साथ पार्किंग स्थलों पर भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मेला परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं अन्य अधिकारियों से पहचान हेतु आई-कार्ड अनिवार्य रूप से धारण करने का अनुरोध किया, जिससे पुलिस बल को ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की पहचान में सुविधा रहे। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान आपस में किसी प्रकार का वाद-विवाद न करें तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय, सहयोग एवं तालमेल के साथ कार्य करें। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी का सामूहिक दायित्व है कि मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने मेले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों तथा श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था, पार्किंग स्थलों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया। अपर पुलिस अधीक्षक ने मेले में तैनात किए गए पुलिस बल, वॉच टावर, यातायात व्यवस्था तथा विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के संबंध में जानकारी देते हुए आवश्यक सुझाव दिए। जिला अग्निशमन अधिकारी ने मेले में अग्निशमन व्यवस्था, फायर टेंडर एवं आवश्यक अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने आग से बचाव एवं आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक सावधानियों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में भी अवगत कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मेले में स्थापित किए जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों एवं वहां उपलब्ध कराई जाने वाली चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने फूड पॉइजनिंग से बचाव के लिए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि मेले में चार एंबुलेंस तैनात की गई हैं तथा स्वास्थ्य शिविरों में चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट/प्रभारी मजिस्ट्रेट एवं अन्य संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।


@#samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...