अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा जनता लेखा स्थान पर स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष रामखिलाड़ी यादव ने की, जबकि संचालन राहुल यादव एडवोकेट ने किया।
कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्र एवं युवाओं का स्वागत-सम्मान किया गया। विशेष रूप से ग्राम हुसैनपुर निवासी गौरव यादव का उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर नियुक्ति होने पर उपस्थित लोगों ने पुष्पमाला पहनाकर एवं सम्मान कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में अखिल भारतीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष मनोज यादव एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, उत्तर प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
हरपाल सिंह यादव ने कहा कि गौरव यादव ने गांव व जनपद हाथरस का नाम रोशन किया हैं क्योंकि गौरव यादव ने ऑल इंडिया में 642 वी रैंक प्राप्त की है ।
जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा हथियार है, जिससे हर लड़ाई जीती जा सकती है। शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और पूरे समाज का उत्थान संभव है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएं और मेहनत एवं लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें।
कार्यक्रम में आनंद कुमार सिंह एडवोकेट, राहुल यादव एडवोकेट, सत्यवीर यादव एडवोकेट, समीर यादव एडवोकेट, रामविरेश यादव कातिब, श्रीनिवास मुनीम, राजकुमार, सुशील यादव, रामखिलाड़ी यादव पूर्व प्रधान, बघेल जी, पी.के. बघेल, अजय यादव, पप्पू यादव, प्रवेंद्र यादव एडवोकेट एवं राममोहन यादव एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें