सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘‘सेवा दिवस दृआशीर्वाद का दीया’’ थीम पर जनपद में हुआ भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम’’
प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रज्वलित किए दीप, विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन से जोड़ने का दिया संदेश’’’’हाथरस।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ’’‘सेवा संकल्प अभियान-2026’’’ के अंतर्गत आज ’’‘‘सेवा दिवस आशीर्वाद का दीया’’’’ थीम पर जनपद में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ’’‘विकसित भारत-2047’’’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है।
आगरा रोड स्थित डीआरबी इंटर कॉलेज के निकट ’’शहीद स्मारक स्थल’’ पर आयोजित दीप उत्सव कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य, सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक सदर/महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की सभापति ’’श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह’’, जिलाधिकारी, अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा तथा मुख्य विकास अधिकारी ’ पी.एन. दीक्षित’’ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर शहीद स्मारक स्थल दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं जनपदवासियों ने दीप प्रज्वलित करते हुए ’’सेवा, समर्पण, जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण’’ के संकल्प को और मजबूत करने का संदेश दिया। ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ थीम के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक सहभागिता का भाव प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि ’’‘विकसित भारत-2047’ केवल सरकार का संकल्प नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से साकार होने वाला राष्ट्रीय लक्ष्य है।’’ सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के माध्यम से इस संकल्प को मजबूत करने की आवश्यकता है।
दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में जनपद के अन्य गणमान्य नागरिक, अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जनपदवासी उपस्थित रहे।
@#samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें