हाथरस।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में प्रातः शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई । तत्पश्चात परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई।
सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक हाथरस महोदय के आगमन पर परेड द्वारा उनको सलामी दी गई । तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित पुलिसकर्मियों की वर्दी को देखा गया तथा साफ-स्वच्छ वर्दी धारण करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया, तत्पश्चात परेड करायी गयी । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड में उपस्थित डायल 112 के दो पहिया व चार पहिया वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान वाहनों की साफ-सफाई, घटनास्थल किट, हूटर आदि को चेक किया गया तथा गाडियों के रखरखाव के सम्बन्ध में प्रभारी डायल-112 को निर्देशित किया गया । इसी क्रम में महोदय द्वारा परेड में उपस्थित ड्रोन कैमरा आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
इसी क्रम में महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया गया । क्वार्टर गार्द निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम क्वार्टर गार्द पर तैनात गार्द द्वारा सलामी दी गई । महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द की उचित साफ-सफाई रखने हेतु स्टोर मोहर्रिर, प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया ।
इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में अर्दली रूम किया गया । अर्दली रूम के दौरान विभिन्न शाखाओं तथा गार्दों के रजिस्ट्ररों, निरीक्षण पुस्तिकाओं को चैक किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में लगी गार्दों को समय-समय पर चैक करने एवं निरीक्षण पुस्तिका में अंकन करने हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया । तथा प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन की नियमित साफ- सफाई कराये जाने हेतु निर्दिष्ट किया गया ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय योगेन्द्र कृष्ण नारायण, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजकुमार सिंह एवं समस्त थानों, कार्यालयों, पुलिस लाईन से आये हुए अधिकारीगण, कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
@#samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें