सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लंबित वादों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए राजस्व एवं भूमि संबंधी प्रकरणों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

हाथरस। 

आयोग संदर्भों एवं विभिन्न स्तरों पर लंबित जांच आख्याओं तथा राजस्व विभाग के अंतर्गत राजस्व न्यायालयों एवं विभिन्न धाराओं में योजित/लंबित वादों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित अधिकारियों को राजस्व एवं भूमि संबंधी प्रकरणों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने आयोग संदर्भों एवं लंबित जांच प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि आयोग से संबंधित संदर्भ एवं जांच प्रकरण शासन एवं आयोग की प्राथमिकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषय हैं। ऐसे प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित जांच आख्याओं का नियमानुसार परीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण में संबंधित अभिलेखों एवं तथ्यों का गहन परीक्षण कर स्पष्ट एवं तथ्यपरक जांच आख्या तैयार की जाए। जांच आख्या में प्रकरण के तथ्य, की गई कार्यवाही एवं निष्कर्ष का स्पष्ट उल्लेख किया जाए, जिससे निस्तारण में किसी प्रकार की अस्पष्टता न रहे। जिन प्रकरणों में किसी अन्य विभाग अथवा अधिकारी से सूचना या आख्या अपेक्षित है, उनमें तत्काल समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने पुराने एवं लंबे समय से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। 

जिलाधिकारी ने विभिन्न तहसीलों में लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्धारित अवधि से अधिक समय से लंबित मामलों को विशेष प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा करते हुए उसकी प्रगति सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को समय से न्याय उपलब्ध हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री तैयार किए जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। तैयार की गई फार्मर रजिस्ट्री का खतौनी अभिलेखों से मिलान करते हुए पाई जाने वाली त्रुटियों का तत्काल सुधार कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के भूमि अभिलेखों की शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखने की दृष्टि से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नामांतरण, सीमांकन, वरासत, खसरा-खतौनी अभिलेखों के संधारण, भू-अभिलेख संशोधन, चकबंदी, भूमि आवंटन, अतिक्रमण संबंधी प्रकरणों तथा भू-राजस्व वसूली की प्रगति की भी समीक्षा की। भूमि विवादों से संबंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए, ताकि विवादों का त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व अभिलेखों की शुद्धता एवं अद्यतन स्थिति बनाए रखना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके लिए अभिलेखों के डिजिटलीकरण, नियमित सत्यापन एवं रिकॉर्ड के उचित संधारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाते हुए न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने शासन द्वारा संचालित विशेष राजस्व अभियानों को पूरी गंभीरता से संचालित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनसंतुष्टि सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी न्यायिक, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

@#samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...