महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य गुरुवार को करेंगी मेला श्री दाऊजी महाराज का उद्घाटन
जिला प्रोटोकॉल तथा संपर्क अधिकारी ने अवगत कराया है कि महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य दिनांक 17 सितम्बर 2026 (गुरुवार) को जनपद हाथरस के भ्रमण पर रहेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह 14ः10 बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय, हाथरस में सेवा संकल्प अभियान- 2026 के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इसके पश्चात मंत्री 14ः20 बजे जिला महिला चिकित्सालय, हाथरस में न्यू पोस्ट सर्जिकल वार्ड का उद्घाटन करेंगी और इसके उपरांत 15ः00 बजे तृतीय प्रांतीयकृत 115वें विशाल लख्खी मेला श्री दाऊजी महाराज, हाथरस मेला-2026 का शुभारंभ करेंगी।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें