सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गांव चुरसैन में किया गया समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए चौपाल का आयोजन

सिकंदराराऊ : 

विधानसभा सिकंदराराऊ क्षेत्र के अंतर्गत गांव चुरसेन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रवल प्रताप सिंह धनगर उर्फ़ राकेश बघेल के नेतृत्व में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव महेश कश्यप, प्रभारी रनवीर बघेल व अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव,  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीरेंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन, सपा नेता सुमंत किशोर सिंह, राम नारायण काके व धीरज पांडेय मंच पर मौजूद रहे। 

कार्यक्रम आयोजक सपा नेता राकेश बघेल ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का 51 किलो की फूलमाला, पटका व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

पीडीए चौपाल की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन व संचालन सुनील यादव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के बीच में बारिश आने के बावजूद भी सपा कार्यकर्ता जुटे रहे, बारिश में भी भारी मात्रा में सपाई जुटे रहे।

इस अवसर पर पीडीए चौपाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव महेश कश्यप व प्रभारी रनवीर बघेल ने संयुक्त रूप से कहा कि 2027 में भाजपा की विदाई तय है, भाजपा ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है, भाजपा झूठे और फरेबियों की सरकार है। हाथरस जिले की तीनों सीटों से अबकी बार समाजवादी पार्टी भारी बहुमतों से जीत दर्ज करेगी, इसी के साथ 2027 में पीडीए जननायक अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।

कार्यक्रम आयोजक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल ने कहा कि भाजपा सिर्फ हिंदू मुस्लिम की राजनीती करके एक दूसरे समुदाय को लड़वाने का कार्य करती है, वहीं समाजवादी लोग हिंदू मुस्लिम भाई भाई की नारा देते है। 

इस देश की आजादी में हिन्दुओ के साथ साथ मुस्लिम समाज के लोगों का भी विशेष योगदान रहा है।

इसी के साथ सपा नेता राकेश बघेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार व्यापारी विरोधी सरकार है पहले ऑनलाइन पेमेंट की आदत डलवाकर अब उस पर टेक्स लगाने का कार्य कर रही है। सपा सरकार बनने के बाद सभी टेक्सों को खत्म किया जायेगा। 

पीडीए चौपाल में प्रमुख रूप से संजीव यादव, बिजेंद्र जाटव, सुशील यादव, विनेश यादव, मनोज बघेल, राजेश बघेल, रूपेंद्र बघेल, ज्ञान प्रकाश बघेल, ठाकुर सिंह मास्टर, बबलू बघेल समेत हज़ारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...