सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लखनऊ में आयोजित स्वदेशी व्यापारी कुंभ में सिकंदराराऊ के व्यापारियों ने की भागीदारी

सिकंदराराऊ। 

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का स्वदेशी व्यापारी कुम्भ का आयोजन डा भीमराव अम्बेडकर विश्व विद्यालय लखनऊ में  हुआ जिसमें  सिकंदराराऊ के व्यापारियों ने ब्रज क्षेत्र प्रभारी संजीव महाजन के नेतृत्व में भागीदारी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने की और मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना मौजूद रहे। इस अवसर पर देश के नौ राज्यों के पदाधिकारियों सहित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवम स्वदेशी व्यापारी मंच के सतीश  एवं कश्मीरी लाल ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित थे।  कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ एवं ओनलाइन कंपनियों के पूर्णतः प्रतिबंध एवम बहिस्कार पर केंद्रित रहा। 

मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने उपस्थित सभी व्यापारी भाईयों को आश्वस्त किया कि आप अपने व्यापार को छोटे से बड़ा कीजिये, बड़े उद्योग लगाइये। प्रदेश सरकार आपके साथ है। व्यापारियों को सुरक्षा एवं भरोसा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी व्यापारी का उत्पीड़न और शोषण करता है तो उसे दंडित किया जायेगा। अपना व्यापार ईमानदारी से करिये और भ्रष्टाचार का विरोध करिये। मंत्री से मांग की कि जी.एस.टी. में पंजीकृत व्यापारियों को भी राज्यसभा और विधान परिषद में भेजा जाय और दस लाख तक का स्वास्थ्य बीमा देना चाहिए। 

कार्यक्रम में सिकंदराराऊ से प्रभारी ब्रज क्षेत्र संजीव महाजन , जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष डॉ चंद्रभान गुप्ता, महामंत्री विनोद माहेश्वरी, नगर उपाध्यक्ष हसीन खान, संयुक्त महामन्त्री कृष्णगोपाल वार्ष्णेय , मंत्री शमशाद अली ने विशेष रूप से हिस्सा लिया।


@#samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...