सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में पटाखों के सुरक्षित भंडारण, परिवहन एवं बिक्री की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पटाखा गोदामों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा


हाथरस। 

 आगामी त्यौहारों, विशेषकर दीपावली के दृष्टिगत जनपद में पटाखों के सुरक्षित भंडारण, परिवहन एवं बिक्री की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ पटाखा गोदाम मैसर्स प्रदीप जनरल स्टोर, गुमानापुर, कोटा-मथुरा रोड, हाथरस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने गोदाम में पटाखों के भंडारण की व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा उपकरणों, फायर हाइड्रेंट, पानी की टंकी, प्रेशर पंप तथा अन्य सुरक्षा संसाधनों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम संचालक से सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्था तथा किसी आकस्मिक घटना की स्थिति में उससे निपटने के लिए की गई तैयारियों एवं कर्मचारियों को दिए गए प्रशिक्षण के आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा  भंडारण में उपलब्ध पटाखों की पैकिंग पर अंकित निमार्ण की तिथि की जांच की। पटाखा गोदाम संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि गोदाम निर्धारित मानक के अनुरूप पर्याप्त क्षेत्र में में संचालित किया जा रहा है। लगभग 1.25 लाख किलोग्राम पटाखों के भंडारण का लाइसेंस है तथा परिसर में कुल 30 स्टोर रूम/मैगजीन स्थापित हैं। उन्होंने बताया कि यह गोदाम मुख्य रूप से थोक स्तर का भंडारण एवं वितरण केंद्र है, जहां पटाखे सीधे निर्माताओं से क्रय किये जाते हैं और यहां से जनपद सहित अन्य जनपदों में लाइसेंसधारी रिटेलर एवं सेमी-होलसेलर को आपूर्ति की जाती है। 

निरीक्षण के दौरान सभी प्रमुख सुरक्षा व्यवस्थाएं मौके पर संतोषजनक पाई गईं। जिलाधिकारी ने आगामी त्यौहारों को देखते हुए पटाखों के भंडारण एवं कारोबार में निर्धारित मानकों का निरंतर पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पटाखों के परिवहन में भी सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी दशा में असुरक्षित तरीके से पटाखों का परिवहन न किया जाए। उन्होंने गोदाम संचालक को निर्देशित किया कि अग्नि सुरक्षा संबंधी सभी उपकरण सदैव क्रियाशील स्थिति में रखें तथा कर्मचारियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए समय-समय पर आवश्यक प्रशिक्षण एवं जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पटाखों की बिक्री केवल निर्धारित लाइसेंस एवं अनुमति प्राप्त व्यक्तियों को ही की जाए। पटाखों की खरीद करने वाले लाइसेंसधारियों द्वारा भी निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि गोदाम में नो-स्मोकिंग क्षेत्र, फायर एक्सटिंग्विशर सहित अन्य अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का प्रभावी रूप से पालन किया जाए। 

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पिछले सप्ताह व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर पटाखों के भंडारण एवं कारोबार से संबंधित प्रतिष्ठानों की जांच कराई गई है। बड़े एवं संवेदनशील प्रतिष्ठानों का प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। आबादी वाले क्षेत्रों में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण, निर्माण अथवा कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति बिना लाइसेंस अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत पटाखों का अवैध कारोबार करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी ने आमजन से भी अपील की कि पटाखों की खरीद एवं उपयोग के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार के अवैध भंडारण अथवा बिक्री की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल अवगत कराएं। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी एवं जांच अभियान जारी रखा जाएगा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अग्नि शमन अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...