हिंदी दिवस पर शिशु शिक्षा मंदिर में हुआ हिंदी काव्य प्रतियोगिता का आयोजन, अतिथियों ने बच्चों को बांटे पुरस्कार
नगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के बच्चों ने कविता एवं दोहे सुनाए। प्रतियोगिता के विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव , श्री कृष्णा दीक्षित फौजी, पूर्व सभासद पंडित चेतन शर्मा एवं नगर पालिका सभासद डॉ आरके सेंगर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके एवं माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने की एवं संचालन शरद शर्मा ने किया।
प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और अपनी मातृभाषा का सम्मान करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी । है अन्य भाषाओं में ज्ञान अर्जित करने के साथ-साथ सभी बच्चे हिंदी भाषा में भी पारंगत हों।
मुख्य अतिथि हरपाल सिंह यादव ने कहा कि यह सोच नितांत गलत है कि केवल अंग्रेजी भाषा का ज्ञान रखने वाले लोग ही अपने जीवन में सफल हो सकते हैं। हिंदी के अनेक विद्वान हुए हैं, जिन्होंने देश ही नहीं विश्व में अपना परचम फहराया है।
इस अवसर पर संपन्न हुई हिंदी काव्य प्रतियोगिता में ताव्या यादव एवं रश्मि यादव कक्षा 8 ने पहला स्थान निहाल सिंह कक्षा 7 और भूमि उपाध्याय कक्षा 6 ने दूसरा स्थान तथा चिराग सांवरिया कक्षा 5 ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जिनको अतिथियों ने पुरस्कृत किया ।
इस मौके पर प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी, हरपाल सिंह यादव, श्री कृष्णा दीक्षित फौजी, पूर्व सभासद चेतन शर्मा, सभासद डॉ आरके सेंगर, अनिल उपाध्याय ,मनीष शर्मा, विवेक बघेल, प्रमोद बघेल, अनुपम तोमर ,नैना सैनी, योगिता सैनी ,पंकज पंडा, रजनी गोला आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें