रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर/विद्या मंदिर में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सनातन प्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। उनके साथ प्रांत सहमंत्री अभय राज जी भाई साहब भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध कथावाचक सुनील कौशल जी रहे, जिन्होंने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, उसके उद्देश्यों, हिंदू समाज की एकजुटता तथा सनातन संस्कृति एवं धर्म की रक्षा के विषय पर अपने विचार रखते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकास वार्ष्णेय उपाख्य देवा भैया उपस्थित रहे। अतिथियों एवं वक्ताओं का विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर सनातन संस्कृति, धर्म और परंपराओं के संरक्षण के लिए समाज को जागरूक करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजहित एवं राष्ट्रहित में संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान वातावरण जय श्रीराम और भारत माता की जय के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं सनातन प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद सिकंदराराऊ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें