रविवार को मेला श्री दाऊजी महाराज के मेला पंडाल में होगा हिंदी प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन, छात्र-छात्राएं किए जाएंगे सम्मानित
मेला श्री दाऊजी महाराज के मेला पंडाल में रविवार 20 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे से 5:00 तक हिंदी प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में हिंदी विषय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, जिससे अपनी मातृभाषा हिंदी के प्रति छात्र-छात्राओं में रुचि का संवर्धन हो।
कार्यक्रम के संयोजक देवेंद्र दीक्षित शूल सिकंदराराऊ ने बताया कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ सिकंदराराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा करेंगे वहीं अध्यक्षता पूर्व सांसद प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर करेंगे ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सशक्त बेटी सुंदर समाज संस्था के संस्थापक समाज सेवी उदय पुंढीर रहेंगे। कार्यक्रम में कई हिंदी विद्वान व हिंदी सेवी व साहित्यकार एवं कवि भी आमंत्रित किए गए हैं। इस कार्यक्रम में पूरे जनपद भर के कक्षा 8 , 10 व 12 के वे छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं जिन्होने हिंदी विषय में 85% से अधिक अंक प्राप्त किए हों।
तीनों कक्षाओं में सर्वाधिक अंक लाने वाले तीन तीन छात्र-छात्राओं का विशेष सम्मान किया जाएगा तथा हिंदी शब्दकोश भी प्रदान किए जाएंगे ।
कार्यक्रम के संयोजक व सहसंयोजकों ने ऐसे छात्र-छात्राओं व सभी हिंदी प्रेमियों को पधारने का आग्रह किया है।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें