ब्रह्माकुमारीज़ आनंदपुरी केंद्र द्वारा जन्माष्टमी पर भव्य झांकियों का आयोजन, बांके बिहारी मंदिर ट्रस्टी ने किया बहनों का सम्मान
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र द्वारा जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर भव्य नंदोत्सव मनाया गया। इस पावन अवसर पर केंद्र की ओर से बाईपास स्थित बांके बिहारी मंदिर में मनमोहक डिजिटल व जीवंत झांकियों का सुंदर आयोजन किया गया।इन झांकियों में बाल गोपालों को भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप में बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। झांकियों के माध्यम से मंदिर की भव्यता और शोभा बढ़ाने के लिए बांके बिहारी मंदिर के ट्रस्टी रवि चौहान ने ब्रह्माकुमारी संस्थान की सभी बहनों का आभार व्यक्त किया और उन्हें पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कृष्ण भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें