सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विश्वकर्मा जयंती पर 48 महिला लाभार्थियों को सिलाई मशीन वितरित

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ा कदम


हाथरस।

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत श्री दाऊजी महाराज मेला प्रांगण स्थित मेला पंडाल में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत चयनित 10 महिला लाभार्थियों को सिलाई मशीनें वितरित कर उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में  प्रभारी मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य,  सांसद  अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक सदर व महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की सभापति श्रीमती अंजुला सिंह माहौर,  विधायक सिकंदराराऊ  वीरेंद्र सिंह राणा,  पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष  दिनेश शर्मा,  जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह,  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिलाधिकारी  अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक  चिरंजीव नाथ सिन्हा तथा मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित द्वारा महिला लाभार्थियों को सिलाई मशीनें वितरित की गईं।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का उद्देश्य परंपरागत एवं हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों को आवश्यक प्रशिक्षण, उपकरण एवं सहयोग उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। सिलाई मशीन प्राप्त करने वाली महिलाओं के लिए यह सहायता अपने हुनर को रोजगार में बदलने और परिवार की आय में योगदान देने का माध्यम बनेगी।

कार्यक्रम का आयोजन ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के व्यापक उद्देश्यों के अनुरूप किया गया, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता एवं जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।

इस मौके पर उपायुक्त उद्योग ने अवगत कराया की इसके अतिरिक्त जनपद की अन्य तीन तहसीलों में 38 लाभार्थियों को सिलाई मशीन का वितरण किया गया है जनपद में कुल 48 लाभार्थियों को विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सिलाई मशीन का वितरण किया गया है।

कार्यक्रम में  जिलाध्यक्ष अपना दल,  ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय,  ब्लॉक प्रमुख हाथरस,  सांसद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला पर्यटन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार बंधु एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...