सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कृषकों को समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ

हाथरस। 

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि द्वारा लघु एवं सीमांत कृषकों के हितार्थ संचालित मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ के अवसर पर जनपद हाथरस में रामोजी रिसोर्ट, अलीगढ़ रोड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम  सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि की अध्यक्षता एवं  विधायक सिकंदराराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा,  जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल तथा मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना संबंधी पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ  द्वारा लखनऊ से बटन दबाकर किया गया। जनपद स्तर पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण रामोजी रिसोर्ट में किया गया। इस अवसर पर सांसद,  विधायक सिकंदराराऊ, जिलाध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, निदेशक सहकारिता समिति, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषकों ने मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन सुना तथा योजना पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं निदेशक, यू.पी.सी.बी. भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कृषकों को समृद्धि की ओर ले जाने के लिए सहकारिता को आधार बनाया गया है। उन्होंने इसके लिए हाथरस की धरती से  मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र को सुदृढ़ करने तथा सहकारी संस्थाओं को पुनः सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में सरकार द्वारा महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं। वर्तमान में प्रदेश में सहकारी संस्थाओं के प्रति विश्वास का वातावरण तैयार हुआ है तथा सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास एवं कार्य करने के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

 भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सहकारिता व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए समितियों एवं सहकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और प्रमाणिकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों एवं सहकारी समितियों से जुड़े पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचना चाहिए और ऋण वितरण में पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में कुछ मामलों में कृषि एवं अन्य गतिविधियों के लिए ऋण वितरण के बाद उसका अपेक्षित उपयोग मौके पर दिखाई नहीं देता था। इसलिए अब ऋण वितरण की प्रक्रिया को अधिक प्रमाणिक एवं पारदर्शी बनाने की आवश्यकता है, ताकि जिस उद्देश्य के लिए ऋण स्वीकृत किया गया है, उसका वास्तविक लाभ लाभार्थी को मिल सके।

कार्यक्रम संयोजक ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा किसानों के हित में भूमि विकास बैंक के माध्यम से दीर्घकालीन अवधि के लिए ऋण वितरण की महत्वपूर्ण पहल की गई है। उन्होंने कहा कि सहकारिता से जुड़ी सभी संस्थाओं को चरणबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने के लिए शासन स्तर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सहकारी समितियों एवं संस्थाओं के अध्यक्षों तथा पदाधिकारियों से अपील की कि जहां कहीं भी कोई कमी या समस्या हो, वहां संबंधित अधिकारियों से निरंतर समन्वय स्थापित कर उसका समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सहकारिता से जुड़े सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से सहकारी संस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। किसानों एवं आमजन को योजनाओं का पारदर्शी ढंग से लाभ दिलाने के लिए सभी संबंधित लोग अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें।

ए0आर0 कोऑपरेटिव राकेश शंकर श्रीवास्तव ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का उद्देश्य लघु एवं सीमांत कृषकों को कृषि, कृषि आधारित गतिविधियों तथा अकृषि क्षेत्र में आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के अंतर्गत पात्र लघु एवं सीमांत कृषक, जो पूर्व से ऋणी सदस्य हैं तथा जिनकी ऋण अदायगी नियमित है, उन्हें 06 प्रतिशत की प्रभावी रियायती वार्षिक ब्याज दर पर 06 लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। ऋण की अवधि 05 वर्ष एवं उससे अधिक होगी। उन्होंने बताया कि ऋण की किस्तों का समय से भुगतान करने वाले लाभार्थियों को राज्य सरकार द्वारा ब्याज अनुदान का लाभ प्रदान किया जाएगा। योजना के अंतर्गत ऋण की अदायगी आसान किस्तों में की जा सकेगी। साथ ही, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी, सुगम एवं सरल बनाया गया है। योजना के माध्यम से कृषकों को कृषि कार्यों के साथ-साथ कृषि आधारित अन्य गतिविधियों एवं अकृषि क्षेत्र से संबंधित आवश्यकताओं के लिए भी ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के शुभारंभ से जनपद के लघु एवं सीमांत कृषकों को वित्तीय सहायता प्राप्त होने के साथ ही उनकी आय एवं आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायता मिलेगी।


@#samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...