सिकंदराराऊ ।
थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से पटाखों का निर्माण करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से निर्मित व अर्धनिर्मित पटाखे, विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार आगामी त्यौहारों में अवैध विस्फोटक/आतिशबाजी पदार्थों के निर्माण तथा भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध विस्फोटक/आतिशबाजी के सामान बनाने वाले 2 अभियुक्त निखिल कुमार पुत्र जितेन्द्र निवासी नौरंगाबाद पूर्वी कस्बा व थाना सिकन्द्राराऊ एवं समीर पुत्र शिवकुमार पूर्वी कस्बा व थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को मौहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी कस्वा सिकन्द्राराऊ मे बने मकान से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । जिसके कब्जे से गिल्ली बम जो 3 प्लास्टिक के कट्टे भरकर बजन किया गया तो कुल वजन 45.100 कि0ग्राम ( 19 कि0ग्राम गिल्ली बम , 10.400 कि0ग्राम गिल्ली अधबनी एंव बत्ती , 13.700 कि0ग्राम गिल्ली बम , 2 कि0ग्राम बारूद (पाउडर ) बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ मे बताया कि वह पटाखा बनाने की सामग्री को बाहर से खरीदकर लाए थे तथा अपने मकान पर अवैध रूप से (बिना लाइसैंस ) पटाखा बनाने का काम कर रहे है । उनके द्वारा पटाखा निर्माण कार्य किया जा रहा था तथा निर्माण करने के उपरांत आगामी त्यौहार दीपावली, दशहरा आदि मे बेचने की फिराक मे थे
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त निखिल कुमार उपरोक्त-*
1. मु0अ0स0 13/2024 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस
2. मु0अ0स0 329/2024 धारा 323,504,506 भादवि थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें