टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में 'सेवा संकल्प अभियान दिवस' पर स्वच्छता, पौधारोपण और विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समर्पित 'सेवा संकल्प अभियान दिवस' अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जनजागरूकता, आर्ट प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता सहित समाजसेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री एवं एडवोकेट विपिन लबानिया , जिला महामंत्री राजेंद्र कुमार सूफीजी, मंडल उपाध्यक्ष एवं प्रबंधक किशनवीर सिंह , मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता , पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज वैश्य , मंडल उपाध्यक्ष ब्रजमोहन गुप्ता , श्रीमती बबली , पूर्व विस्तारक दीपेश कुमार, पूर्व विस्तारक अमन गुप्ता एवं सभासद सतीश चंद्र उपस्थित रहे। अनिल लबानिया विशिष्ट उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता व उत्कृष्ट विचारों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के समस्त स्टाफ ने सेवा कार्यों में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जनहित में निरंतर योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें