सिकंदराराऊ
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन ब्राह्मणपुरी,पुरानी तहसील रोड स्थित आर सी हेल्थकेयर फार्मा पर किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी बॉबी राघव दिल्ली ने की तथा संचालन अवनेश यादव ने किया। समारोह में फार्मासिस्ट अवनेश यादव ने अतिथियों को फूलमालाएं पहनाकर तथा राधाकृष्ण की प्रतिकृति भेंटकर सम्मान किया।
समारोह में अलीगढ़ मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी ने कहा कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे सेवा, समर्पण, स्वास्थ्य और सम्मान के संकल्प को दोहराने का दिन है। जब डॉक्टर भगवान का रूप है, तो फार्मासिस्ट उस भगवान के हाथ हैं, जो दवा के रूप में मरीज तक जीवन पहुंचाते हैं। कोविड काल में जब पूरी दुनिया घर में बंद थी, तब हमारा फार्मासिस्ट अपने काउंटर पर खड़ा था, अपनी जान की परवाह किए बिना समाज की सेवा कर रहा था। यही हमारा असली धर्म है।
दिल्ली से पधारे बॉबी राघव ने कहा कि हमारा सम्मान हमारी सफेद कोट में नहीं, हमारे ज्ञान और ईमानदारी में है। कभी भी बिना फार्मासिस्ट के दवा न दें, ये हमारी जिम्मेदारी है। समाज में फार्मासिस्ट को उसका हक और सम्मान दिलाने के लिए हम एकजुट हैं और लड़ते रहेंगे। मैं आप सभी से आह्वान करता हूँ कि हम संकल्प लें - हम केवल दवा नहीं, भरोसा भी देंगे। हम मरीज की जेब नहीं, उसकी सेहत देखेंगे।
इस अवसर पर अलीगढ़ मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी, संरक्षक डॉ आलोक वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी,डॉ अरविंद कुलश्रेष्ठ,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अवनीश झा,शंभू पाठक,हरीबाबू अग्रवाल,अवनेश यादव,जुबैर खान,शोएब अख्तर,डॉ राकेश सेंगर सभासद,मोहित पुंढीर, शिवम,अनुभव यादव,जीतू,गौरव राजपूत, सूरज आदि फार्मासिस्ट बंधु मौजूद थे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें