एसओजी व थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 244 पेटी अवैध शराब की तस्करी के मामले में वांछित 25,000 रुपए का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार वांछित/इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के कुशल पर्यवेक्षण में एसओजी व थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए वर्ष 2024 में 244 पेटी अवैध शराब तस्करी के अभियोग में वांछित ₹25,000/- के इनामिया अभियुक्त विजय कुमार पुत्र सुखराम सिंह अहेरिया निवासी चिकनवास थाना अग्रोहा जनपद हिसार हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अवगत कराना है कि दिनांक 08.10.2024 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 अलीगढ़ कुलदीप चौहान द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ पर मु0अ0सं0 545/2024, धारा 318, 61(2), 338, 336(3) बीएनएस एवं 60, 63, 69(B), 72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया कि दिनांक 08.10.2024 को आबकारी एवं पुलिस टीम द्वारा अलीगढ़-एटा मार्ग पर फौजी ढाबा के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध आयशर ट्रक संख्या UP11 BT 6067 को रोका गया। जांच के दौरान वाहन का वास्तविक पंजीकरण संख्या HR38 W 9517 पाया गया। वाहन चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।ट्रक की तलाशी लेने पर फर्जी ई-वे बिल एवं फर्जी नम्बर प्लेट की आड़ में परिवहन की जा रही कुल 299 पेटी अवैध विदेशी मदिरा (इम्पीरियल ब्लू ब्राण्ड) बरामद हुई, जिसमें 98 पेटी 750 एमएल एवं 201 पेटी 375 एमएल की मदिरा शामिल थी, जो केवल गोवा राज्य में बिक्री हेतु अनुमन्य थी। उक्त प्रकरण में आबकारी निर्माता कम्पनी S.R. Aggriventure Pvt. Ltd., ट्रक मालिक मुकेश कुमार/विजय एवं अज्ञात चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग में अभियुक्त विजय कुमार लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा ₹25,000/- का इनाम घोषित किया गया था।
अभियान के क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आज दिनांक 16.09.2026 को अभियुक्त विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें