उत्तर प्रदेश पुलिस की देखरेख में रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस स्थित मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बेहद हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारीगणों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।
जन्मोत्सव के दौरान पुलिस लाइन के मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहाँ पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने मिलकर देर रात तक भक्तिमय भजनों और कीर्तनों का गायन किया। पूरा माहौल राधा-कृष्ण के जयकारों से गुंजायमान रहा।
इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर और प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी व भारी संख्या में उनके परिवार के लोग उपस्थित रहे।
पूजा-अर्चना और आरती के समापन के बाद पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
@#sAmachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें