हाथरस।
थाना हसायन पुलिस ने हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 5 जुआरीओं को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 1100 रूपये नगद व ताश की गड्डी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जुआ/सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना हसायन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 5 जुआरियों बांकेलाल पुत्र सांवेलाल निवासी मथुरापुर थाना हसायन जनपद हाथरस , मानपाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी मथुरापुर थाना हसायन जनपद हाथरस , नावेद पुत्र सौदान सिंह निवासी मथुरापुर थाना हसायन जनपद हाथरस , मुन्नेश पुत्र जवाहरलाल निवासी मथुरापुर थाना हसायन जनपद हाथरस भू प्रकाश उर्फ पप्पू पुत्र मलखान सिंह निवासी मथुरापुर थाना हसायन जनपद हाथरस को हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते समय ग्राम मथुरापुर के पास से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 1100 रूपये नगद व ताश की गड्डी बरामद हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
@#samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें