सिकंदराराऊ एटा मार्ग स्थित रेलवे फाटक 18 एवं 19 सितंबर को अनुरक्षण कार्य हेतु बंद रहेगा। इस दौरान यातायात को डाइवर्ट करके अलीगढ़ कानपुर हाईवे से निकाला जाएगा।
सी सेक्शन इंजीनियर रेल पथ जयदीप लाल ने पुलिस अधीक्षक हाथरस को भेजे पत्र में कहा है कि समपार संख्या 289 स्पेशल किलोमीटर 275 / 6-7 सिकंद्राराऊ एटा मार्ग स्थित फाटक पर अनुरक्षण कार्य दिनांक 18 सितंबर को सुबह 8 बजे से 19 सितंबर को शाम 6 बजे तक कराया जाना है ।यह फाटक 18 सितंबर को सुबह 8 बजे से 19 सितंबर को शाम 6 बजे तक निरंतर कार्य करने हेतु सड़क वाहनों के लिए बंद रहेगा। संरक्षा की दृष्टि से यह कार्य करना अति आवश्यक है । अतः सड़क वाहनों के नियंत्रित करने एवं रूट डायवर्ट छोटे वाहन समपार संख्या 278 एवं बड़े वाहन अलीगढ़ कानपुर हाईवे से निकालने के लिए पुलिस व्यवस्था की जाए।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें