जिलाधिकारी अतुल वत्स द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हाथरस का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल 100 छात्रों के सापेक्ष 80 छात्राएं उपस्थित थी। इस दौरान विद्यालय परिसर में साफ सफाई भोजनालय भोजन की गुणवत्ता आदि का गहन निरीक्षण करने पर साफ सफाई तथा भोजन की गुणवत्ता संतुष्टीजनक पाई गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा विद्यालय की छात्राओं से विभिन्न बिंदुओं पर संवाद स्थापित किया गया। जिसमें विज्ञान इतिहास हिंदी अंग्रेजी आदि विषय से संबंधित प्रश्न भी किए गए छात्रों ने सभी प्रश्नों का बहुत ही उत्सुकता के साथ जवाब दिया साथ ही अन्य सामाजिक बिंदुओं पर द्विपक्षीय वार्तालाप करते हुए विभिन्न जानकारी साझा की गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि आपको अभी से अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़ना है। इस प्रकार रणनीति अपनाकर आप जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता अर्जित कर सकते हैं। इस दौरान सभी छात्राएं बहुत उत्साहित दिखी तथा उन्होंने अपने भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में जाने के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा प्रभारी वार्डन श्रीमती मनीषा सिंह को विद्यालय की व्यवस्थाओं के विषय में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें