हाथरस।
अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री रामानंद कुशवाह द्वारा आगामी श्री दाऊजी महाराज मेला के दृष्टिगत मेला स्थल का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा मेला परिसर में की जा रही तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा मेला परिसर में आगंतुकों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग एवं पुलिस ड्यूटी आदि व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा शहर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखने एवं प्रभावी पुलिस गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा यूपी-112 पर देने की अपील की गई।
@#samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें