समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण 3 सितम्बर को नगला अहीर एवं नगला मोती में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
जिला प्रोटोकॉल एवं संपर्क अधिकारी ने अवगत कराया है कि समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश शासन असीम अरुण का जनपद हाथरस भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 3 सितम्बर, 2026 को दोपहर 01ः00 बजे मंत्री ग्राम नगला अहीर, बरवाना, हाथरस में राधा-कृष्ण एवं शनि देव महाराज की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 02ः30 बजे पंचायत घर, नगला अहीर, बरवाना में आयोजित स्वागत समारोह, जनसभा तथा विकास कार्यों के लोकार्पण एवं मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसी क्रम में सायं 4ः00 बजे ग्राम नगला मोती, बरवाना, हाथरस में सामुदायिक केन्द्र निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रमों के उपरांत मंत्री प्रस्थान करेंगे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें