जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली नगर हाथरस में जनसमस्याओं की सुनवाई
संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश हाथरस।
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा थाना कोतवाली नगर हाथरस में फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने थाना कोतवाली नगर हाथरस पहुंचकर जनसमस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान लगभग छह-सात शिकायतें प्राप्त हुईं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों के मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच कराने तथा प्रत्येक शिकायत का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतकर्ता को नियमानुसार प्रभावी समाधान उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए।
@#samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें