सिकन्दराराऊ।
बुधवार शाम को कोतवाली परिसर में तहसीलदार लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने सीरत उल नवी कमेटी के पदाधिकारी के साथ बैठक का आयोजन किया गया। नावेद अहमद खान ने बताया कि जुलूस ए मोहम्मदी 11 सितंबर को शुक्रवार जमा मस्जिद से शुरू होगा और पुरानी तहसील रोड, राठी चौराहा, तिराहा बाजार, जीटी रोड, नगरपालिका होते हुए पुरानी सब्जी मंडी मोहल्ला हुरमत गंज, नौरंगाबाद पश्चिमी चौक, नौरंगाबाद पूर्वी, पुराना डाकखाना टैगोर स्कूल, गौसगंज चौराहा , एमआई इंटर कॉलेज, नौखल, शहाबुद्दीन गंज, जैन मंदिर वाली गली, मोहल्ला बारहसैनी, चूड़ी मार्केट बाजार, मठकोटा अंसारियां स्कूल पर समाप्त होगा।
साहिल फारुकी ने कहा कि सीरत कमेटी के अध्यक्ष हबीब कुरैशी के नेतृत्व में 11 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद से जुलूस को नगर में निकाला जाएगा।
कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार को मनायें। यदि किसी ने शांति व्यवस्था बिगड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर एसडीओ युसूफ हुसैन, जफर अली फारुकी, जाहिद कुरैशी, मेहराज कुरैशी,डॉ अली खान,बिलाल कुरैशी,माशा अल्लाह, शादाब खान, मुजम्मिल कुरैशी, खालिद कुरैशी, एडवोकेट सैफ चौधरी, तौसीफ कुरैशी, बॉबी कुरैशी, अली खान, फैजान कुरैशी, हसन कुरैशी,नूरी कुरैशी,खालिद मिस्त्री, अकरम फारुकी, आसिफ कुरैशी, अन्य लोग मौजूद रहे।
@#samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें