थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं।
अवगत कराना है कि दिनांक 19.09.2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गांव नारई की तरफ से एक अभियुक्त पिन्टू जादौन पुत्र बाबू सिंह निवासी गांव पचौ थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस को 1 अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है । जिसके सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें