कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा गांव नगला कांच में "महिला उपयोगी उन्नत कृषि यंत्रों द्वारा कार्य सरलीकरण" विषय पर महिला प्रशिक्षण का आयोजन
कृषि विज्ञान केंद्र हाथरस द्वारा बुधवार को गांव नगला कांच में "महिला उपयोगी उन्नत कृषि यंत्रों द्वारा कार्य सरलीकरण"विषय पर महिला प्रशिक्षण का आयोजन केंद्र की महिला वैज्ञानिक डॉ पुष्पा देवी द्वारा किया गया। उन्होंने खेतिहर महिलाओं को और कई सारे उपयोगी यंत्रों के बारे में जानकारी दी और गेहूं की कटाई मै उपयोगी यंत्र नवीन शिकल (हशिया) जिससे फसलों की कटाई मै कम मेहनत लगती और समय कम लगता है, जल्दी कटाई का काम किया जा सकता है।
कार्यक्रम में केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ ए. एच. वारसी ने फसलों उत्पादन के साथ विभिन्न विकसित नई प्रजातियों पर विस्तृत जानकारी दी।
केंद्र के कृषि अभियंत्रण के वैज्ञानिक डॉ कमलकांत ने फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव यंत्रों द्वारा करने से समय की बचत व सही तरीके छिड़काव करने के सेफ्टी मेजर्स पर विस्तृत चर्चा की।
मृदा वैज्ञानिक डॉ जगदीश मिश्रा ने बुवाई से पूर्व मृदा परीक्षण द्वारा फसल बुवाई का निर्धारण मृदा में उपलब्ध पोषक तत्वों के आधार करना चाहिए विषय पर विधिवत जानकारी दी।
प्रशिक्षण में नगला कांच की खेतिहर महिलाओं ने बढ़चढकर हिस्सा लिया और लगभग 40 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्राथमिक पाठशाला के शिक्षक भी उपस्थित रहे।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें