चार दिवसीय राष्ट्रीय आरोग्य मेले 2025 जयपुर में मेले का समापन होने के बाद राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति संजीव शर्मा ने सिकंदराराऊ क्षेत्र के नगला सरदार स्थित राज आयुर्वैदिक के एमडी प्रमुख दवा व्यवसाई देवेंद्र सिंह राघव को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।
प्रमुख दवा व्यवसाई देवेंद्र राघव ने बताया कि चार दिवसीय राष्ट्रीय आरोग्य मेला का आयोजन एन आई ए के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। आरोग्य मेले में आमजन को आयुर्वेद चिकित्सा यूनानी और होम्योपैथिक की जानकारी मिली और निशुल्क चिकित्सा जांच के साथ देश के आयुर्वेद उत्पादकों की जानकारी मिली । तकनीक के उपयोग की जानकारी से आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में हम और अधिक बेहतर कर सकते हैं। आयुर्वेद बड़ी गोल्ड माइन है, जिसमें हम आमजन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खजाना निकाल सकते हैं ।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें