बुधवार काे कल्याणं करोति मथुरा द्वारा संचालित श्री जी बाबा नॆत्र चिक्तिसा संस्थान मथुरा एवं श्याम स्टील लिमिटेड कोलकता के तत्वावधान में श्री रघुवीर प्रसाद शर्मा के आवास पर भरतपुर हसायन में नेत्र चिक्तिसा शिविर का अयोजन किया गया । जिसमें 101मरीजाें ने पंजिकरण करा कर वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा नेत्रों का सफल परिक्षण कराया। परिक्षण के द्वारा मिले 22 मोतियाबिन्द के मरीजों को निशुल्क आपरेशन हेतु श्री जी बाबा नेत्र चिक्तिसालय मथुरा भेज दिया गया ।
टीम में डाॅ. अनुभव उपाध्याय , डॉ नरेश कुमार , कोऑर्डिनेटर ललित शर्मा, यज्ञ देव आर्य आदि थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें