क्षेत्र के गाँव फुलरई में अचानक भरभरा कर एक दीवार गिर गई। उसके नीचे पशुपालक के पालतू पशु दब गए। हल्का लेखपाल ने नुकसान का जायजा लिया।
क्षेत्र के फुलरई के रहने वाले नरसिंह पाल के मकान में उसकी पालतू गाय भैंस बंधी हुई थी। मंगलवार की रात 3:00 बजे करीब अचानक उनके घर की दीवार पशुओं पर गिर पड़ी जिससे उसकी गाय और भैंस गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पशुपालक का भारी नुकसान हो गया। नुकसान की सूचना पर राजस्व विभाग से बुधवार दिन में 12:00 बजे करीब इलाका लेखपाल पहुंचे जिनके द्वारा पशुपालक के नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जा रही है। वहीं पशुपालक को जल्दी मुआवजे का भी आश्वासन दिया गया है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें