कस्बा के तिराहा बाजार में रविवार को स्कूटी से टक्कर लगने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए । दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी । जिससे बाजार में अफरा तफरी मच गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के दो युवकों को हिरासत में लिया और कोतवाली ले गई ।
बताया जाता है कि रविवार की दोपहर को तिराहा बाजार में एक युवक को स्कूटी सवारी युवक ने टक्कर मार दी । जिससे दोनों में मुंहवाद होने लगा । देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया । दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी । घटना से बाजार में खलबली मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के दो युवकों को अपनी हिरासत में लिया । समाचार लिखे जाने तक मामले में किसी पक्षी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं कराई गई थी ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें