मोहल्ला बगिया बारहसैनी में गुलाब राय मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में विशाल संगीतमय सुंदरकांड एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। सुंदरकांड में स्थानीय महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं सैकड़ों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।
आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर कराया जाता है। इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर कराया गया है। वहीं आयोजकों ने हनुमान जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा में अधिक से अधिक लोगों से सम्मिलित होने की अपील की है।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें