सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जनपद हाथरस में प्रारम्भ हुआ ऑपरेशन जागृति -4.0




हाथरस। 

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा  व सशक्तिकरण हेतु ऑपरेशन जागृति 4.0 अभियान का शुभारम्भ करते हुए समस्त थानों पर निःशुल्क कंप्यूटर फैसिलिटेशन केंद्र का शुभारंभ किया गया, एवं हाथरस पुलिस द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं व आमजन को ऑपरेशन जागृति के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुये सुरक्षा सम्बंधी उपायों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित कल्याणकारी योजनाओं व साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरुक किया जायेगा। 

 अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा द्वारा जोन के समस्त जनपदों में महिलाओं , बालिकाओं की सुरक्षा , सशक्तिकरण   , संवाद /्, परामर्श एवं विभिन्न प्रकार के अपराधों के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे “जागृति मिशन” के अन्तर्गत जोन स्तर पर आज दिनांक-17-04-2025 से ऑपरेशन जागृति अभियान फेस-04 प्रारम्भ किया गया है, जिसके क्रम में जनपद हाथरस में पुलिस अधीक्षक  चिरंजीव नाथ सिन्हा के नेतृत्व में ऑपरेशन जागृति 4.0 का शुभारम्भ किया गया । 

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली नगर से महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा  व सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन जागृति अभियान फेस -4.0 के तहत महिलाओं, बालिकाओं हेतु जनपद के प्रत्येक थानों पर निःशुल्क कंप्यूटर फैसिलिटेशन केंद्र का शुभारम्भ किया गया । जिसमें महिलायें व बालिकायें अपने नजदीकी थानों पर जाकर कंप्यूटर फैसिलिटेशन केंद्रों पर अपने सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्य जैसे परीक्षा के फोर्म भरना, परिणाम देखना एवं अन्य सरकारी सेवाओं हेतु आवेदन आदि कर सकती है तथा किसी प्रकार की सहायता हेतु वहां पर मौजूद भिज्ञ पुलिस कर्मियों को अवगत करा कर आवश्यक मदद ले सकती है। 

 जनपद के समस्त थानों पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान आपरेशन जागृति टीमों द्वारा उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं व आमजन को जागरूक करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया गया कि हाथरस पुलिस पूरी तरह से हर समय आप लोगों के साथ है । आपकी शिकायत का हर संम्भव समाधान किया जायेगा । झूठे प्रकरण दर्ज नहीं होने चाहिए, इससे कानून का दुरुपयोग होता है । महिलाओं, बालिकाओं के साथ घटित अपराधों से बचाव के उपाय व उनकी रोकथाम व कानूनी प्रक्रिया तथा महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे- यू0पी0-112 नम्बर, वीमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप,181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन आदि तथा साइबर अपराधों से बचाव हेतु जानकारी दी गई ।

आपरेशन जागृति अभियान की सहायता से महिलाओं , बालिकाओं के प्रति अपराधों में कमी आयेगी, गलत सूचनाएं दर्ज करने मे भी कमी आयेगी, कांउसलिंग और रिपोर्टिंग सिस्टम मजबूत होगा, पलायन सम्बन्धी मामलों में भी कमी आयेगी ।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...