नगर क्षेत्र में नवरात्रि का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः भोर बेला मंगला दर्शन से ही माता रानी के मंदिरों में माता रानी के भक्तों की हाथ में जलाभिषेक का लोटा अग्यारी पान पुष्प फूल मिष्ठान आदि लेकर महागौरी की पूजा अर्चना दर्शन लाभ के लिए आतुर नजर आए। नगर की सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर, चामुंडा माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर , पीपल वाली माता मंदिर, शिवालय स्थित काली माता मंदिर केला करोली माता मंदिर पर धार्मिक आयोजनों की धूम रही। सभी मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया तो वही घर-घर छोटी-छोटी कन्याओं को पूजा गया। उनके चरण धोकर तिलक लगाकर चुनरी उड़ा कर खीर पूरी चना हवा का प्रसादी खिलाकर अपने परिवार अपने क्षेत्र अपने गांव की खुशहाली उन्नति समृद्धि शांति सद्भाव देश की एकता अखंडता आसुरी शक्तियों से हर मानव प्राणी की रक्षा करने की कामना प्रार्थना की गई।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें