चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
नगर के सिद्धपीठ पथवारी माता एवं चामुण्डा मैया मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंच गए। हाथ में पूजा की थाली लेकर कतार में अपनी बारी आने का इंतजार करने लगे। कतार में लगे श्रद्धालु मां भवानी के नाम का जप कर रहे थे। जिसके बाद अपनी बारी आने पर पूरी आस्था से मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर सुख शांति की कामना की।
वैसे तो नगर के सभी मंदिरों में नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की पूजा करने वालों का उत्साह रहता है लेकिन पथवारी एवं चामुण्डा मंदिर में पूजा करने वालों की भीड़ अधिक होती है। इस मंदिर में मां देवी की पूजा करने के लिए सुबह पांच बजे से ही भक्त पहुंचने लगते हैं। इस दौरान माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। वहीं महिलाओं ने अपने घरों में पूजा की और दुर्गा चालीसा का पाठ किया।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें