टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में बोर्ड परीक्षा 2025 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ माँ सरस्वती का पूजन कर प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार ने किया उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत कर व मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रबंधक किशनवीर सिंह ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि आप इसी तरह मेहनत करते हुए विद्यालय व अपने माता -पिता का नाम रोशन करें। परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत प्रतिशत रहा। छात्र छात्राओं ने अथक परिश्रम करते हुए विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रोशन करें, प्रथम स्थान अमित कुमार - 89%, द्वितीय स्थान मनीष कुमार -85%, तृतीय स्थान श्रेयसी सिकरवार -83% तथा पी के इंटर कॉलेज नगला ब्राह्मण में प्रथम स्थान शालिनी यादव-82.4%, द्वितीय स्थान हिमांशी -80.4% , तृतीय स्थान- गौरी शर्मा, सानिया मलिक 79.6% अंक प्राप्त कर किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें