बुधवार को बीआर सी के सभागार में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ सिकंदराराऊ ब्लॉक इकाई की एक बैठक आहूत की गई जिसमें नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान के साथ परिचय के साथ-साथ फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्मा कुमार यादव , ब्लॉक मंत्री रनवीर सिंह , वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा , संयुक्त मंत्री विकास कुमार निर्मल का स्वागत किया गया ।उसके उपरांत संगठन को लेकर एक बैठक आयोजित की जिसकी अध्यक्षता नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्माकुमार यादव ने की एवं संचालन महामंत्री रनवीर सिंह ने किया।
मंडलीय संयुक्त मंत्री दुष्यंत यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से जल्द ही संगठन का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें बड़े पैमाने पर सदस्य बनाए जाएंगे। वहीं ब्लॉक इकाई का विस्तार भी किया जाएगा ।
जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद परवेज शिक्षक नेता दोनों ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्तमान स्थितियों में संगठन में ही शक्ति है। इसलिए शिक्षक संगठनों को शिक्षा पर बल देने के साथ-साथ शिक्षकों की समस्याओं का भी समाधान करना चाहिए ।
बैठक में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जहा शिक्षक संगठन अपने अधिकारों के लिए सजग हैं। वहीं समस्त शिक्षक संगठनों को शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रयास करने चाहिए वहीं शिक्षाउन्मुखी कार्यक्रम भी करने चाहिए जिससे शिक्षा व्यवस्था के सुधार में सिकंद्राराऊ ब्लॉक प्रदेश में स्थान प्राप्त करे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्माकुमार यादव ने कहा कि सभी के द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल के साथ-साथ शिक्षकों का किसी भी मामले में उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा वहीं शिक्षकों की जायज समस्याओं को संगठन हमेशा सजगता से उठाता रहेगा और समाधान कराएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से नवाब अहमद, पृथ्वी पाल सिंह, डॉ राजीव कुमार, विजय सिंह ,राम बाबू ,अदनान अज़हर, उदयवीर सिंह यादव , मो0इरशाद, अशोक यादव, मनोज यादव ,कुसुम प्रभा यादव, कोमल वर्मा, संध्या भारती ,सुल्तान रजा, नरेंद्र कुमार, वीरेश कुमार ,रवेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार ,अतुलेश यादव, प्रवेंद्र, रविंद्र चौधरी ,सत्येंद्र कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा आदि शिक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें