सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एडीएचआर पाठशाला में मिलेगी ईट एट भट्ठा मजदूरों के बच्चों को शिक्षा : प्रवीन वार्ष्णेय

हाथरस।

साक्षरता अभियान, जब पढेगा भारत-तब ही बढेगा भारत, दीप से दीप जलायेंगे-साक्षर भारत बनायेंगे, शिक्षा ऐसी महान हैं-व्यक्ति का बदलता जहान हैं। शिक्षा हमें जगाती हैं-शोषण से बचाती है,रोटी कपड़ा और मकान-शिक्षा से जीवन बनेगा महान। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स द्वारा बच्चों को शिक्षित करने के लिए एक सार्थक प्रयास प्रारंभ किया जा रहा है।

 प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर एवं एडीएचआर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने बताया कि एडीएचआर द्वारा बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। ईंट भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चे वहीं पर मिट्टी में खेलते रहते हैं और उनका जीवन अंधकार की ओर चला जाता है । वहां तक शिक्षा नहीं पहुंच पा रही है और ना ही वह शिक्षा के मंदिर तक पहुंच पा रहे हैं । उन मजदूरों के बच्चों के लिए एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स द्वारा एडीएचआर पाठशाला का शुभारंभ किया जा रहा है जिसमें 4 से 10 वर्ष तक के बच्चों को वहीं ईट भट्टों पर ही शाम को 2 घंटे की क्लास जिसमें उनके लिए बेसिक शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी । वह बच्चे कम से कम अपना नाम लिखना, शब्दों को पढ़ना, हिसाब लगाना अन्य जरूरी ज्ञान जो जीवन जीने के लिए शिक्षा की आवश्यकता है, उनको वहां पर उपलब्ध कराएगी ।2 घंटे की क्लास ट्यूटर के माध्यम से उनको दिलाई जायेगी । किताब, कॉपी, पेंसिल, बस्ता आदि जरूरी संसाधन दिलाकर कराया जाएगी जिससे भविष्य में उनके अंदर शिक्षा का अलख जगे और वह पढ़ाई की ओर प्रेरित हो, ऐसी सोच को लेकर एडीएचआर पाठशाला का शुभारंभ किया जा रहा है । हम लोग सभी ईट भट्टों पर एडीएचआर पाठशाला का आयोजन प्रारंभ कर रहे हैं। 

  जिलाध्यक्ष उपवेश कोशिश ने बताया कि एडीएचआर पाठशाला मजदूरों के बच्चों के मन में शिक्षा के लिए अलख जगायेगी और एडीएचआर का उद्देश्य हर बच्चा शिक्षित हो। इस एडीएचआर पाठशाला की शुरुआत 21 अप्रैल सोमवार दोपहर 3:30 बजे से वैष्णो ईट उद्योग टुकसान पर प्रारंभ की जा रही है। 

      जिला महासचिव शैलेंद्र सांवलिया ने बताया कि ईट भट्टों पर कार्यरत मजदूरों के बच्चों का भविष्य अंधकार में दिखता है। एडीएचआर शिक्षा के माध्यम से उजाले की ओर ले जाने का प्रयास करेगी। 

  जिला कोषाध्यक्ष कमलकांत दोबरावाल ने कहा कि शिक्षा बच्चों के बेहतर जीवन की कुंजी है। शिक्षा बिना सब शून्य है। मनुष्य का जीवन बिना शिक्षा के पशु के समान है। 

 क्लास प्रभारी एवं सदस्य एडीएचआर प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं। यह हर बच्चे का संवैधानिक अधिकार है, जो प्रत्येक बच्चे को मिलना चाहिए। 

प्रेसवार्ता मे राजेश वार्ष्णेय, भानु प्रकाश, अमन बंसल आदि उपस्थित रहे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...