भारतीय जनता पार्टी पूरे भारत वर्ष में अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ 45 वां स्थापना दिवस पूरे जोश के साथ मना रही है। जिसके तहत श्रृंखला बद्ध तरीक़े से कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी आयोजन की कड़ी में विधायक बीरेंद्र सिंह राणा के कार्यालय पर सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप मे हाथरस लोकसभा के सांसद अनूप प्रधान बाल्मीकि उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में सिकंदरा राव के विधायक बिरेन्द्र सिंह राणा उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता के रूप में गोपाल सिंह ठाकुर पूर्व जिलाध्यक्ष अलीगढ़ एबं शिवनारायण शर्मा जिला महामंत्री मंच पर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का सिकंदराराऊ के मंडल अध्यक्ष ने अंगवस्त्र उड़ाकर एबं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यालय पर मुख्य अतिथियों ने भाजपा के संस्थापक स्व दीनदयाल उपाध्याय ,स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी एबं भारत माता के छवि चित्रों के समक्ष माल्यार्पण एबं पुष्पार्चन किया गया।संसदीय क्षेत्र हाथरस की विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ में आयोजित “सक्रिय सदस्य सम्मेलन” में सम्मिलित होकर सभी सक्रिय सदस्यों को संबोधित कर उनका सम्मान किया।
अनूप प्रधान बाल्मिकी सांसद ने कहा कि आज 13.5 करोड़ से अधिक लोग भाजपा की नीति और सिद्धांतों से जुड़े हैं और 10 लाख से भी अधिक सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता हैं।पिछले एक दशक में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों से जन-जन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने देश और प्रदेश में भाजपा की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को बताया और आज के अवसर पर सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को 'विकसित भारत' संकल्प को पूर्ण करने का संकल्प दोहरबाया।
सम्मेलन का संचालन जयपाल सिंह चौहान ने किया।
कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह ब्लाक प्रमुख, मोहित बघेल जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा,पंकज गुप्ता संयोजक ,मुकुल गुप्ता मंडल अध्यक्ष, सचिन दीक्षित मंडल अध्यक्ष, गजेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष, सुनील सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष, जितेंद्र राजपूत मंडल अध्यक्ष, मुकेश चौहान ,सोनू चौहान,गिरीश मोहन गुप्ता,सुरेश आर्या, लोकेश जादौन,सूरज वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय,कुंजविहारी वर्मा,निर्मल दास,प्रिंस ठाकुर,रिंकू सिंह जिला पंचायत सदस्य, नितिन पुंढीर,मीरा माहेश्वरी, संतोष पौरुष,राबिया कुरेशी,नाजिमा कुरेशी,दीपक उपाध्याय, योगेंद्र राजपूत,प्रिंस गुप्ता,बृज मोहन गुप्ता, देवेंद्र सविता,विनय माहेश्वरी, वैभव माहेश्वरी, अमित धारा,अभितेश राजाजी,अनिल चड्डा,सचिन पुंढीर,सुभाष शर्मा,भगवान दास माहौर,दीपेश बाल्मीकि,विवेक कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें