सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जब बच्चे शिक्षित होंगे तभी राष्ट्र की नींव मजबूत होगी : विधायक शिशु शिक्षा मंदिर के 55वें वार्षिकोत्सव पर रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम , बच्चों को बांटे पुरस्कार

सिकंदराराऊ। 

 ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल का 55 वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर बच्चों ने उपस्थित लोगों को मंत्रम मुग्ध कर दिया। लोगों ने कार्यक्रम की भूरि -भरि सराहना की। शानदार प्रस्तुति ने सभी लोगों में देशभक्ति का संचार कर दिया। वहीं शिव तांडव , महाभारत नाटक, छोटे-छोटे तमाशे , सेव वाटर, बबम बम लहरी, केसरिया भारत, अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम , दिल में मार्स , घर मोरे परदेसिया, जागा हिंदुस्तान , राधा राधा कृष्ण, गरबा नृत्य आदि अनेक कार्यक्रम ऐसे रहे जिनकी प्रस्तुति ने लोगों को अचंभित कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने किया वहीं वित्तविहीन शिक्षक महासभा के आगरा खंड प्रभारी पवन शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ सुभाष चंद्र शर्मा  ने की एवं संचालन पत्रकार विनय चतुर्वेदी ने किया।  

 मुख्य अतिथि विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि बच्चों को शिक्षकों एवं अभिभावकों से अच्छे संस्कार की प्राप्ति होना आवश्यक है। संस्कारवान बच्चे देश और समाज को दिशा दिखाने का काम करते हैं । बच्चों को माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। शिशु शिक्षा मंदिर एक ऐसा विद्यालय है, जहां बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दिए जाते हैं। बच्चों को देश के महान व्यक्तियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमारा देश ऋषि मुनियों का देश है। जब बच्चे शिक्षित होंगे तभी राष्ट्र की नींव मजबूत होगी।  मजबूत नींव पर ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। 

       विशिष्ट अतिथि  वित्तविहीन शिक्षक महासभा के आगरा  खंड प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि शिक्षक धन्य हैं जो बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ उनका बौद्धिक एवं व्यवहारिक ज्ञान बढ़ाने का कार्य करते हैं। शिशु शिक्षा मंदिर द्वारा दी जा रही बेहतर शिक्षा सराहनीय है।बच्चों द्वारा दी गई कार्यक्रमों की प्रस्तुति अत्यंत प्रशंसनीय है। संस्कार युक्त शिक्षा ऐसे ही स्कूलों में मिल रही है अन्यथा बहुत से स्कूलों में संस्कारों का मजाक बनाया जा रहा है । भारत तब मजबूत होगा जब भारतीय संस्कृति और संस्कार जिंदा रहेंगे। सभी माता-पिता अपने बेटों को बेटियों का सम्मान करने की सीख दें। 

         प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी गुरु जी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम बच्चों का चहुंमुखी विकास करने का उद्देश्य पूरा कर सकें। विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों को भी बच्चों की शिक्षा और संस्कारों पर ध्यान देना चाहिए।

        डायरेक्टर मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि बच्चों को जितना हो सके मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रखें । मोबाइल का दुरुपयोग करने से बच्चे रास्ता भटक कर उन्नति की बजाय पतन की ओर चले जाते हैं। नियमित दिनचर्या और अनुशासन के बल पर बच्चे अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं। यही सफलता का मूल मंत्र है। अपने कार्य को ईमानदारी और निष्ठा का साथ करके प्रत्येक व्यक्ति देश हित में योगदान दे सकता है। 

       प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने अंत में सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे गए। वहीं अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

  कार्यक्रम में  प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी,  रमेश चतुर्वेदी, विनय चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ,मित्रेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, पूर्वेंद्र शर्मा , आलोक उपाध्याय ,  मोहित उपाध्याय ,पंकज गुप्ता, प्रदीप गर्ग, मीरा माहेश्वरी, प्रवीण वार्ष्णेय, रवि शर्मा, योगेश उपाध्याय , श्रीकृष्ण दीक्षित , जहीरूद्दीन पीरजादा, मुकुल गुप्ता, प्रचार्य डॉ शादाब खान, लल्ला बाबू शर्मा , प्राचार्य डॉ अरविंद भारद्वाज, विशाल राज चौहान, लकी शर्मा, शुभम वार्ष्णेय, संजीव गौतम, धीरू वर्मा ,पंकज पंडा, आरके सिंह जादौन, हरपाल यादव, महेश यादव संघर्षी, धर्मेंद्र शर्मा, अभिषेक वार्ष्णेय, मुनेश शर्मा, निर्मल दास, विनोद कुमार, डॉ अवनीश यादव, अशोक दीक्षित आदि मौजूद रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...