कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा में हनुमान जयंती पर मंदिर से प्रसाद लेने जा रहे दो भाईयो पर नामजदों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना में दोनो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में सात नामजद एवं पांच अज्ञात के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराया है। वही दूसरे पक्ष ने भी अभियोग दर्ज कराने को कोतवाली में चार नामजद एवं पांच अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है।
गांव पोरा निवासी सोनू पुत्र संजू माहेश्वरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह शनिवार को हनुमान जयंती पर गांव में स्थित शिव शक्ति मंदिर पर प्रसाद लेने को अपने चचेरे भाई दीप के देव पुत्र योगेश माहेश्वरी के साथ जा रहा था रास्ते में घात लगाकर बैठे हुए गांव के ही प्रशांत,गोलू दीप,गौरव, पप्पू,भगवानदास, नरेंद्र एवं पांच अज्ञात ने जान से मारने की नीयत से दोनों भाईयो पर हमला कर दिया। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । जहां से चिकित्सको ने हालत गंभीर होने पर देव को आगरा रेफर कर दिया। अभियोग दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।
वही दूसरे पक्ष ने दी तहरीर में उल्लेख किया है कि मेरे जेठ की पुत्री अपने भाईयो के साथ शनिवार की शाम 6 बजे करीब घर की ओर आ रहे थे। तभी नामजदों ने जेठ की पुत्री के साथ अश्लील फब्तियां कर छेड़छाड़ कर दी । विरोध करने पर जाति सूचक गालियां दी गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें