पहलगांव आतंकी घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है हिंदुस्तानियों के दिलों में आग लगी हुई है और आक्रोश धधक रहा है। आज हाथरस मे मैंडू गेट स्थित गोपाल धाम में सभी व्यापार मंडल, ट्रेड यूनियन धार्मिक संगठन, सामाजिक संगठन, शहर के संभ्रांत नागरिकों की एक अति आवश्यक बैठक पहलगांव आतंकी हमले के विरोध में सम्पन्न हुई। सभी राष्ट्रवादी लोगों ने 1 मई को हाथरस बंद को पूर्ण समर्थन दिया।
उन्होंने कहा कि 1 मई को आतंकी घटना के विरोध में ऐतिहासिक हाथरस बंद कर सरकार से मांग की जाएगी कि व्यापारियों के मिले टैक्स से खरीदे गए हथियारों का प्रयोग करने का समय आ गया है। आतंकवाद को जड़ मूल से नष्ट करना है तो पाकिस्तान को नेस्तानाबूद करना होगा। पाकिस्तान आतंकी घटनाओं से भारत के लोगों के दिलों में नफरत फैलाना चाहता है लेकिन भारत के सर्वधर्म समभाव के लोग कभी भी ऐसी आतंकी घटनाओं से भयभीत नहीं होंगे। व्यापारी समाज हमेशा से राष्ट्र की सेवा और राष्ट्र की उन्नति के लिए अपने आप को समर्पित किए हुए हैं और भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर आर्थिक, सामाजिक व स्वयं की ताकत से देश को मजबूत करने का कार्य करता रहेगा। 1 मई बंदी के आवाहन के लिए 30 अप्रैल को 5:00 बजे से आर्य समाज मंदिर, सासनी गेट से बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली सासनी गेट आर्य समाज से प्रारंभ होकर कमला बाजार, सर्कुलर रोड , चक्की बाजार, नयागंज, पत्थर वाला बाजार, नजिहाई, घंटाघर, हलवाई खाना, गुड़िहाई, रामलीला मैदान, बेनीगंज, मोहनगंज, तालाब चौराहे से होकर पुनः आर्य समाज मंदिर पर पहुंचेगी और 1 मई के ऐतिहासिक बंद के लिए सभी आह्वान करेगी ।
इस बैठक में प्रवीन वार्ष्णेय, योगेंद्र कुमार शर्मा (योगा पंडित) मदन मोहन अपना वाले, राधा माधव शर्मा एडवोकेट, विष्णु गौतम, सुरेंद्र वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय, विजय वार्ष्णेय, अजय राघव, आशीष उपाध्याय, विजय कृष्ण, सौरभ सिंघल, जितिन तरेटिया, अरुण कुलश्रेष्ठ, ललतेश गुप्ता, अनिल वार्ष्णेय, दीपक शर्मा, तरुण पंकज, श्याम अग्रवाल, उपवेश कौशिक, महेंद्र कुमार लांबा, कमलकांत दोबरावाल,संजीव आंधीवाल, सुरेश अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल,अभिषेक रंजन आर्य, संदीप शर्मा, विकास भारद्वाज, डॉ. विकास शर्मा, रवि वार्ष्णेय, रामकुमार वर्मा, विशाल सारस्वत, योगेश वार्ष्णेय, चंदन वार्ष्णेय, भानु वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, सागर, अनिल वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, गौरव अग्रवाल (बॉबी), विपुल सिंघानिया, प्रदीप बंसल, विनोद मित्तल रंग वाले, देवेंद्र गोयल रंग वाले, राजेंद्र चतुर्वेदी, कपिल अग्रवाल आदि सैकडों लोग उपस्थित रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें