सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डॉ आंबेडकर सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रबल पक्षधर थे: सांसद

हाथरस। 

भारत रत्न डॉ0 भीमराव रामजी आंबेडकर  की 134 वीं जयंती के अवसर पर ओढ़पुरा तिराहा स्थित पंचतीर्थ डा0 भीमराव रामजी आंबेडकर पार्क में सासंद  की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत रत्न डॉ0 भीमराव रामजी आंबेडकर की 134 वीं जयंती के अवसर पर ओढ़पुरा तिराहा स्थित पंचतीर्थ डा0 भीमराव रामजी आंबेडकर पार्क में सासंद, भाजपा जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, सहित अन्य उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने डॉ0 भीमराव रामजी आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा पूर्वक नमन किया।

 भारत रत्न डॉ0 भीमराव रामजी आंबेडकर जी की 134 वीं जयंती के अवसर पर ओढ़पुरा तिराहा स्थित पंचतीर्थ डा0 भीमराव रामजी आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सासंद अनूप प्रधान वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, राष्ट्रीय लोक दल जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, जिलाधिकारी राहुल पांडेय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा सहित अन्य उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने डॉ0 भीमराव रामजी आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा पूर्वक नमन किया।

सांसद ने डॉ0 भीमराव रामजी आंबेडकर को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा भव्य कार्यक्रम के आयोजन पर आयोजकों को बधाई दी। सांसद ने उपस्थित लोगों से बाबा साहब के मूल मंत्र ‘‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’’ पर अमल करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रबल पक्षधर भी थे। आज का दिन हमें यह स्मरण कराता है कि समतामूलक समाज की स्थापना के लिए हमें निरंतर प्रयास करते रहना है। उनके विचार आज भी हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि हम डॉ0 आंबेडकर के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएं और एक सशक्त, समान और समावेशी भारत के निर्माण में योगदान दें।

जिलाधिकारी ने डॉ0 आंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों एवं संविधान निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ0 आंबेडकर का जीवन हमें समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक करता है। आज हम सब यहां भारत रत्न डॉ0 भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर एकत्र हुए हैं। यह दिन न केवल एक महापुरुष के जन्मदिवस का प्रतीक है, बल्कि यह हमें उनके विचारों, संघर्षों और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक संदेशों को आत्मसात करने का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने जीवन भर शोषण, भेदभाव और असमानता के विरुद्ध संघर्ष किया और समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित समाज की नींव रखी। बाबा साहब का मानना था कि “शिक्षा वह शस्त्र है जिससे कोई भी व्यक्ति अपना जीवन बदल सकता है।“ उन्होंने शिक्षा को अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्य के रूप में देखा। हमें भी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा, सामाजिक समरसता और न्याय के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी से आह्वान किया कि हम मिलकर एक ऐसे समतामूलक, न्यायप्रिय और प्रगतिशील समाज के निर्माण में सहयोग करें, जैसा डॉ. अंबेडकर ने सपना देखा था। 

इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस द्वारा माला पहनाकर किया गया।  सांसद जी एवं जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद हाथरस में तैनात कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किये जाने पर शॉल ओढ़ाकर एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। 

इस मौके पर उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, उप जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस, सुनील वर्मा, सतेन्द्र आदि उपस्थित लोगों ने डॉ0 भीमराव रामजी आंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा पूर्वक उनको नमन किया।


@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...