कस्बे में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा व छप्पन भोग हनुमान चालीसा पाठ एवं भंडारे का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ किया गया।
जानकारी के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव पर कसवे के जलेसर रोड स्थित बालाजी मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ सी.ओ.श्यामवीर सिह व एस.डी.एम.धर्मेंद्र सिंह ने नारियल तोड कर किया।शोभायात्रा बालाजी मंदिर से रामनगर कालोनी होते हुए गढ स्थित माता मंदिर से होती हुई मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंच कर शोभायात्रा का समापन हुआ।शोभायात्रा मे माॅ काली की झाॅकी अपने हैरतअंगेज करतव दिखा रही थी वही शोभायात्रा मे एक से विक्रम एक झाॅकिया निकाली गयी।वही मुख्य वाजार स्थित हनुमान मंदिर पर महाआरती भी की गयी।वही बालाजी मंदिर पर भी व्यपार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने भंडारे का आयोजन किया।इस अवसर पर हनुमान सेवा समिति के लोग मौजूद रहे।वही मेले मे सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें